Thursday, June 1, 2023
Homeधर्म-कर्मLord Vishwakarma की पूजा आज, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Lord Vishwakarma की पूजा आज, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

आज देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा (Lord Vishwakarma) की जयंती है। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मा जी का पुत्र कहा जाता है। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के शिल्पी, निर्माण और सृजन के देवता माने जाते हैं।

विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है। मान्यता के मुताबिक विश्वकर्मा जी ने ही स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, द्वारिका नगरी, यमपुरी, कुबेरपुरी आदि का निर्माण किया था।

भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाई है सुदर्शन चक्र और त्रिशूल

इतना ही नहीं श्रीहरि भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र और भोलेनाथ के लिए त्रिशूल भी भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया था। इसके साथ ही सतयुग का स्वर्गलोक, त्रेता की लंका और द्वापर युग की द्वारका की रचना भी भगवान विश्वकर्मा ने ही की थी। इसीलिए भगवान विश्वकर्मा को संसार का सबसे पहला और बड़ा इंजीनियर कहा जाता है। इस दिन सभी कारखानों और औद्योगिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह का मुहूर्त – 07.39 AM – 09.11 AM (17 सितंबर 2022)
दोपहर का मुहूर्त – 01.48 PM – 03.20 PM (17 सितंबर 2022)
तीसरा मुहूर्त – 03.20 PM – 04.52 PM (17 सितंबर 2022)

Lord Vishwakarma की पूजा विधि

सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहन लें। फिर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें।
पूजा में हल्दी, अक्षत, फूल, पान, लौंग, सुपारी, मिठाई, फल, दीप और रक्षासूत्र शामिल करें।
पूजा में घर में रखा लोहे का सामान और मशीनों को शामिल करें।
पूजा करने वाली चीजों पर हल्दी और चावल लगाएं।
इसके बाद पूजा में रखे कलश को हल्दी लगा कर रक्षासूत्र बांधे।
इसके बाद पूजा शुरु करें और मंत्रों का उच्चारण करते रहें।
पूजा खत्म होने के बाद लोगों में प्रसाद बांट दें।

भगवान विश्वकर्मा की पूजा का मंत्र

भगवान विश्वकर्मा की पूजा में ‘ॐ आधार शक्तपे नम: और ॐ कूमयि नम:’, ‘ॐ अनन्तम नम:’, ‘पृथिव्यै नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। रुद्राक्ष की माला से जप करना अच्छा रहता है।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline