सरहसा, सिटी न्यूज अलर्ट। सोशल मीडिया पर एक विडियों तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियों में दारोगा जी थाने में ही एक महिला से अपनी मसाज कराते हुए दिख रहे है। यह वीडियों बिहार के सहरसा जिले का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 महीना पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद SP लिपि सिंह ने तत्काल एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने में महिला से मसाज कराते-कराते दारोगा किसी से फोन पर बात कर रहे है और महिला को मदद का भरोसा दिला रहा है।
उसी वक्त दूसरी महिला कुर्सी पर बैठी हुई है। वीडियों में मसाज करा रहे दारोगा का नाम शशिभूषण बताया जा रहा है। थानेदारन नवहटटा थाने में तैनात था। महिला से मसाज कराने का वीडियों वायरल होने के बाद थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है।
वीडियों देंखे
बिहार के सहरसा जिला अंतर्गत डरहार ओपी अध्यक्ष शशि भूषण सिन्हा निकला रंगीन मिजाज दरोगा न्याय की गुहार लगाने आई महिला से नंगे बदन करवा रहा था तेल मालिश वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।एसपी लिपि सिंह के संज्ञान में आते ही दरोगा को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित। pic.twitter.com/zPWutoULvE
— MD SHOUKAT ALI (@MDSHOUK42030818) April 29, 2022
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
रेप केस का आरोपी है महिला का बेटा
जानकारी के अनुसार, मसाज करने वाली महिला थाने में अपने बेटे की जमानत के लिए आई थी। महिला के बेटे पर रेप का आरोप है। कथित रूप से दारोगा ने उससे कहा कि पहले मसाज करो। साथ ही उसे आश्वासन दिया कि तुम्हारे बेटे को जमानत जल्द मिल जाएगी। इस दौरान दारोगा किसी वकील से उसके बेटे की जमानत के लिए फोन पर बात करता रहा।
इस मामले पर सहरसा की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया, ‘तत्कालीन थानाध्यक्ष डरहार ओपी शशिभूषण सिन्हा का वायरल वीडियो हमारे सामने आया है। इसकी सत्यता की जांच करने के लिए एसडीपीओ सदर को भेजा गया। शशिभूषण सिन्हा वहां पर तैनात थे, उस इलाके में एक रेप केस हुआ था।
अब इस वीडियो में दुष्कर्म के आरोपी की मां के कहने पर एक वकील से 10 वह हजार रुपये में बेल लेने की बात कर रहा है। साथ में जिस तरीके से वो बैठे हुए है या जो उनका आचरण है, जो उनका बॉडी लैंग्वेज है या जो भी वो करवा रहे है, वो अनुशासनहीनता, उद्दंडता को परिभाषित करता है। साथ ही एक अच्छे पुलिस पदाधिकारी का जो आचरण होता है, उसके एकदम उसके एकदम विपरीत है।’
इसे भी पढे- शादी वाले घर में जयमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा की दंग रह गए सब लोग