श्रीनगर, सीएनए। जम्मू कश्मीर के बारामूला (Baramulla) सुरक्षा बलोंं ने आतंकवादियों (Terrorists) की घेराबंदी कर सोपोर शहर के रहने वाले दो आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करा दिया।सेना केे अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया, सुरक्षा बलों ने सोपोर के तुज्जर इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों की उम्र 20 और 21 साल की है और दोनों सोपोर शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के मद्देनजर दोनों की पहचान का खुलासा अभी नहीं किया गया है।