Thursday, June 1, 2023
Homeखेल/खिलाड़ीPriya Malik ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

Priya Malik ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

नई दिल्ली (City News Alert)। वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप  में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत की स्टार महिला रेसलर प्रिया मलिक (Priya Malik) ने महिलाओं के 73 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हरियाणा की महिला रेसलर प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में बेलारूस की महिला रेसलर 5-0 से शिकस्त दी।

प्रिया (Priya Malik) 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।

Aamir Khan शादी के 15 साल बाद किरण राव लेंगे तलाक

मीरबाई चानू ने शनिवार को ही टोक्यो ओलिंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिलाया था और इतिहास रचा था. प्रिया मलिक की सफलता ने भी देश को गर्व करने का मौका दिया है प्रिया (Priya Malik) की इस सफलता पर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है प्रिया चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी है।

संदीप सिंह ने दी बधाई

प्रिया की उस उपलब्धि पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “महिला कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक (Priya Malik), हरियाणा की बेटी को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।”

तनु को भी मिली सफलता

भारत की एक और युवा पहलवान तनु भी विश्व चैंपियन बनी हैं। तनु ने अपने  मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाते हुए 43 किलोग्राम  भारवर्ग में खिताब अपने नाम किया। उसने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात दी। वर्षा ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline