- 86 हजार से ज्यादा की गई जान, 42 लाख हुए स्वस्थ
- सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,10,975 पहुंची
नई दिल्ली, सीएनए। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भारत में कोरोना से 53,98,230 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 86,774 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 42,99,724 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,10,975 है। वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,88,015 है। इस समय यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,97,480 है। वहीं 8,57,933 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 32,216 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर इजाफा हो रहा है। राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 42 हजार 899 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 32,064 है। वहीं 2,05, 890 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 4,945 लोगों की जान जा चुकी है।