गाजीपुर, सीएनए। यूपी के गाजीपुर जिले के तियरा गांव में एक तीन पैरों के बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इस बच्चे को देखने के लिए आसपास के गांव से लोग पहुंच रहे हैं।
बता दें कि मामला बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव है। जहां विवेकानंद राम और पत्नी प्रियंका देवी को 29 सितंबर को जच्चा-बच्चा केंद्र बधुपुर में तीन पैरों वाला बच्चा पैदा हुआ। प्रसव के बाद परिजन बच्चे की हालत देख सन्न रह गए।जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
संयोग से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। विवेकानंद राम मजदूरी कर अपने परिवार को पालता है। विवेकानंद राम का पहले भी एक बेटा है जिसकी उम्र 4 साल है और वो भी पैरों से दिव्यांग है। परिवार के लोगों को उसके इलाज और उसके भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। जिसके लिए ये परिवार जिलाधिकारी से बच्चे के इलाज की गुहार लगा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ सामाजिक कार्यकर्ता इनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां तक की भाजपा नेता शैलेस राम ने भी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की है। जिसपर जिलाधिकारी ने पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।