आगरा, सीएनए। सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायर हो रहा है। यह वीडियों आगरा का बताया जा रहा है। इस वीडियों में एक बच्चा मालगाड़ी के इंजन के बीचोंबीच फंसा दिखाई दे रहा है। बच्चा रो रहा है और बगल में दो लोग एक किशोर को पकड़े हुए हैं। हालांकि बच्चा सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उसे उसकी मां को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो आगरा के आस पास का है और दो दिन पुराना है। मिलीजानकारी के मुताबिक एक किशोर ने मालगाड़ी के आगे बच्चे को फेंका था, लेकिन मालगाड़ी के लोको पायलट और को पायलट की सूझबूझ से बच्चा जिंदा बचा गया। लोको पायलट और सह लोको पायलट ने बच्चे को मां को सौंप दिया. या वीडियो वल्लभगढ़-आगरा रुट का बताया जा रहा है। हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लोको पायलट ने उच्च अधिकारियों को दी सूचना।
लाेको पायलट का पत्र भी हो रहा है वायरल
इसके साथ ही लोको पायलट का एक पत्र भी सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा छावनी के वरिष्ठ मंडल विद्युत् अभियंता को संबोधित इस पत्र में लोको पायलट दीवान सिंह ने लिखा है कि 21 सितंबर को वल्लभगढ़ स्टेशन से गाड़ी संख्या E/BOX निकली। वल्लभगढ़ एडवांस स्टार्टर के पास एक 14-15 साल का किशोर एक डेढ़ से दो साल के बच्चे को लेकर आया और बीच ट्रैक पर चलती गाड़ी के सामने फेंक दिया। इसके बाद तुरंत गाड़ी को रोका गया। नीचे उतर कर देखने पर बच्चा इंजन के बीच में फंसा था। तुरंत बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।