Sunday, September 24, 2023
Homeराज्‍यों की खबरेंउत्‍तर प्रदेशकल से भी नहीं खुलेंगे इस राज्य में स्कूल और कॉलेज

कल से भी नहीं खुलेंगे इस राज्य में स्कूल और कॉलेज

लखनऊ, CNA | सोमवार यानी 21 सितंबर से उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या नहीं, इस चर्चा पर अब विराम लग गया है। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलो को देखते हुए कल यानी कि सोमवार से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे।

इस बात की पुष्टि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को खोलना संभव नहीं है। इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी 21 सितंबर से प्रदेश में स्कूलों के खोले जाने पर असमर्थता जताई थी।

केंद्र ने 21 सितंबर से शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का दिया था सुझाव

दरअसल, केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का सुझाव दिया था। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई भी सरकार स्कूलों को खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

उत्तर प्रदेश में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए 16 सितंबर को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने इस बाबत संकेत देते हुए कहा कि 21 सितंबर से स्कूलों के आंशिक रूप से फिर से खुलने की संभावना बहुत ही कम है।

कोरोना के मामलों को देखते हुए कम से कम इस महीने तो आंशिक रूप से स्कूल चलाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता है।

Taja khabro k liye click kare

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline