Thursday, June 1, 2023
Homeराज्‍यों की खबरेंउत्‍तर प्रदेशसमाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले एमएलसी पुष्पराज जैन के यहां आयकर विभाग...

समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले एमएलसी पुष्पराज जैन के यहां आयकर विभाग का छापा

कन्‍नौज, सिटी न्‍यूज एलर्ट। आज कन्‍नौज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्‍पराज जैन के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मार दिया। बताते चले की ये वही एमएलसी है जिन्‍होंंने अभी कुछ दिन पूर्व सपा के लिए इन्‍होंने समाजवादी पार्टी के समाजवादी इत्र लांच किया था।

इस मामले में अब समाजवादी पार्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। सपा के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया है। “आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापेमारी की कार्यवाही करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।”

खुद आज कन्नौज में हैं अखिलेश यादव

बता दें, आयकर विभाग की यह छापेमारी पुष्पराज जैन के कन्नौज, कानपुर, लखनऊ और आगरा ठिकानों पर चल रही है। समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर आईटी  की रेड ऐसे वक्त में हो रही है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज खुद कन्नौज में हैं। पुष्पराज जैन के मसले पर अखिलेश यादव आज करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे।

इसे भी पढ़े-Child pornography: CBI ने की देश के 14 राज्‍यों और 76 शहरों में छापेमारी

उत्तर प्रदेश में कन्नौज, नोएडा और कानपुर समेत करीब 50 जगहों पर छापेमारी जारी है। दरअसल, पीयूष जैन के घर मिले खजाने के बाद से ही पुष्पराज जैन चर्चा में थे। जब पीयूष जैन के साथ पुष्पराज जैन का नाम उछला था तो उन्होंने खुद कहा था कि उनका पीयूष जैन के साथ कोई लेना-देना नहीं है। पुष्पराज जैन का रीजनल ऑफिस मुंबई में है। उनके इत्र का कारोबार मिडिल ईस्ट कन्ट्रीज में फैला हुआ है।

​जानिए कौन हैं पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन

पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी के रूप में चुना गया था। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। उनके इस बिजनेस की शुरुआत उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में ने शुरू की थी। पुष्पराज और उनके तीन भाई कन्नौज में इत्र का व्यवसाय चलाते हैं और एक ही घर में रहते हैं। एमएलसी पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, जहां से मुख्य रूप से मध्य पूर्व में लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline