गोरखपुर, सीएनए। सहजनवां थाना क्षेत्र की एक महिला ने गीडा थाने में तहरीर देकर पति व उसके जीजा पर सामूहिक रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म (Gang-raped) करने का आरोप लगाया व पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।
विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी दो साल पहले सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति दिल्ली में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। महिला ने आरोप लगाया कि पति का जीजा जो कि सहजनवां इलाके का निवासी है, उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था।
दिल्ली में पति व जीजा ने किया Gang-raped
महिला ने बताया कि बीते 28 फरवरी को जीजा के दबाव में आकर पति उसे दिल्ली ले गया। वहां पर पति व जीजा ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म (Gang-raped) किया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके पहुंची और फिर घरवालों को घटना की जानकारी दी।
इसे भी पढ़े-Mukesh Ambani case में महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस आयुक्त का किया तबादला
अब पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। गीडा इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना दिल्ली की है, कार्रवाई वहीं की जाएगी।