Saturday, March 25, 2023
Homeधर्म-कर्मNagpanchami के दिन कभी ना करें यह काम, नाग देवता हो जायेंगे...

Nagpanchami के दिन कभी ना करें यह काम, नाग देवता हो जायेंगे नाराज

आज पूरे देश में Nagpanchami का त्याैहार बडे ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाना वाला यह त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं और नाग देवताओं की पूजा करती हैं।

आज भूलकर भी ना करें ये काम 

  1. नाग पंचमी के दिन गलती से भी जमीन की खुदाई या खेत में हल नहीं चलाना चाहिए। इस दिन ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन साग भी नहीं तोड़ना चाहिए।
  2. आज के दिन सुई या किसी नुकीली चीज के इस्तेमाल से बचना चाहिए, खासतौर पर इस दिन सुई धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है।
  3. इस दिन खाने बनाने के लिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता को काफी कष्ट का सामना करना पड़ता है।
  4. जिन लोगों की कुंडली में राहु और केतु भारी है, उन्हें इस दिन नाग देवता की खास पूजा-अर्चना करना नहीं भूलना चाहिए।माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली की सभी दिक्कतें खत्म हो जाती है।
  5. नाग पंचमी के दिन शिवलिंग या नाग देवता को दूध चढ़ाते समय पीतल के लोटे के अलावा अन्य धातु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं, जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए।
  6. बहुत से लोग नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाते हैं लेकिन आपको बता दें कि इस दिन आप सांपों की प्रतिमा पर दूध अर्पित कर सकते हैं लेकिन सांपों को दूध नहीं पिलाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि सांप मांसाहारी होते हैं और दूध उनके लिए जहर का काम करता है।
  7. नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है लेकिन कोशिश करें कि इस दिन जीवित सांपों की बजाय उनकी प्रतिमा की पूजा करें।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline