Saturday, December 2, 2023
Homeराज्‍यों की खबरेंउत्‍तर प्रदेशदेवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव की संपत्ति होगी कुर्क

देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव की संपत्ति होगी कुर्क

देवरिया (CNA)| देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की 16 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क होगी। इसमें उनके करीब एक दर्जन प्लाट, मकान, ईंट भट्ठा, अंडा फार्म के अलावा आधा दर्जन गाड़ियां हैं।

अध्यक्ष पर गुरुवार को पुलिस-प्रशासन का शिकंजा और कसा। जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर ने जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे दिया। एक से दो दिनों के अंदर इस कार्रवाई को देवरिया पुलिस पूरी कर लेगी।

2018 में अपहरण कर जमीन बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था

जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव पर वर्ष 2018 में दीपक मणि का अपहरण कर जमीन बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस ने गैंगस्टर के रुप में अर्जित संपत्ति को कुर्क करने लिए जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के यहां अपनी रिपोर्ट सौंपी।

इसे भी पढ़े- नेपाल ने अब देहरादून-नैनीताल समेत इन राज्यों के शहरों को बताया अपना

उसी क्रम में अब जिला मजिस्ट्रेट ने संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दे दिया है। अध्यक्ष की उनके पैतृक गांव समेत कई जगहों की संपत्ति कुर्क होगी। पिछले दिनों राजस्व विभाग की टीम ने इन संपत्तियों का निरीक्षण कर ब्योरा एकत्र किया था।

मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष का एक दर्जन से अधिक प्लाट, ईंट भट्ठा, मकान, अंडा फार्म के साथ ही उनकी लग्जरी करीब आधा दर्जन गाडियां कुर्क की जाएंगी। चिन्हित की गई इन संपत्तियों की कीमत करी 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ताजा खबरों के लिए क्लिक करे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline