नई दिल्ली, सीएनए। काेरोना महामारी के बीच एक और आपदा ने दस्तक दे है चक्रवात ताउ-ते (Cyclone Tauktae) ने 75-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ मुंबई में जोरदार तबाही मचाई, जिसने कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया और कुछ घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद चक्रवात गुजरात के तटों तक पहुंच चुका है। यहां अगले दो घंटे भारी हो सकते हैं। चक्रवात ताउ-ते (Cyclone Tauktae) से कम से कम दो लोगों की मौत की खबरें आई हैं। नवी मुंबई में एक युवक और रायगढ़ में एक अन्य महिला की मौत हो गई लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ‘अत्यधिक भारी बारिश’ की चेतावनियों और तेज हवाओं 120 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने का अपग्रेड किया।
इसे भी पढ़े-योगी सरकार ने बढ़ाया Corona curfew, 6 मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां
बेहद ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (Cyclone Tauktae) का प्रभाव रविवार-सोमवार की रात की रात से ही महसूस किया गया कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ, तेज हवाएं चलीं, जिसके बाद सिंधुदुर्ग से उत्तर की ओर घूम गया था और रत्नागिरी रायगढ़-मुंबई की ओर से गुजरात तट के रास्ते से प्रवेश करेगा।
कई फ्लाइट्स रद्द, डायवर्ट
एक अधिकारी ने कहा कि एक प्रमुख एहतियाती उपाय के रूप में, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश पर राज्य के अधिकारियों ने पहले ही सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ़ के तट पर संवेदनशील स्थानों से 12,420 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
(Cyclone Tauktae) मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी परिचालनों के लिए बंद था, उसने शटडाउन को शाम 4 बजे तक बढ़ा दिया बाद में 10 बजे तक बंद कर दिया। खराब मौसम के कारण, यहां तक कि 3 निजी एयरलाइनों की उड़ानों को डायवर्ट किया गया।