Sunday, September 24, 2023
Homeराज्‍यों की खबरेंउत्‍तर प्रदेशप्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा सप्ताह अंतर्गत सफाई चलाया अभियान

प्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा सप्ताह अंतर्गत सफाई चलाया अभियान

कप्तानगंज ,कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र रामकोला के भारतीय जनता पार्टी मंडल कप्तानगंज के पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह अंतर्गत सफाई अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार सफाई अभियान कार्यक्रम ग्राम पंचायत सुधियानी बाजार  मेंं चलाया गयाा। भाजपा मंडल कप्तानगंज के महामंत्री उमाशंकर यादव ने बताया की प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह चलाया जा रहा है । इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज सफाई कार्यक्रम किया गया, इस कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ एडवोकेट तथा पार्टी कार्यकर्ता अनिल कुमार पांडे व पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी के देखरेख में आनंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता व महामंत्री के संचालन में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी नागेश्वर गौड़ रही। सफाई अभियान कार्यक्रम ग्राम पंचायत सुधियानी बाजार मैं पोखरी पर स्थित राम जानकी व शिव मंदिर प्रांगण में किया गया सफिया सफाई अभियान में सम्मिलित मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता ,पूर्व ग्राम प्रधान व मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मद्धेशिया ,मंडल मंत्री अवधेश गुप्ता ,सेक्टर प्रमुख अशोक दुबे ,संतोष मद्धेशिया, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राम अशीष मौर्य , अवधेश गुप्ता के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण द्वारा सफाई कर स्वच्छता कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline