Thursday, June 1, 2023
Homeराज्‍यों की खबरेंउत्‍तर प्रदेशशादी वाले घर में जयमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा की दंग...

शादी वाले घर में जयमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा की दंग रह गए सब लोग

मथुरा, सिटी न्‍यूज अलर्ट । उत्तर प्रदेश में अब फ‍िर से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। ऐसा लग रहा है अपराधियों के दिल से योगी सरकार का खौफ खत्‍म हो गया है। मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां शादी के दौरान के अज्ञात शख्स ने दुल्हन की मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़े़े- Urfi Javed ने बोल्डेन की हदें की पार, बाडी पर लगाया सिर्फ रंग बिरंंगे फूल

बता दें कि मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये खौफनाक घटना मथुरा के नौझील के मुबारिकपुर गांव में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के दौरान घटना को किसने अंजाम दिया, इसका पता लगाया जा रहा है। शादी में जयमाला के बाद जब दुल्हन वापस अपने कमरे में पहुंची तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दुल्हन ने देखा कि उसकी मां को किसी ने गोली मार दी।

वारदात वाले दिन हुआ कुछ ऐसा

दुल्हन के पिता ने बताया कि जयमाला के बाद जब उनकी बेटी अपने कमरे में गई तो उसने देखा कि उसकी मां की मौत हो चुकी थी। किसी ने उसको गोली मार दी थी।

इस मामले पर मथुरा (ग्रामीण) एसपी शिरीष चंद्र ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी इस मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि दुल्हन की मां की हत्या होने के बाद उनके परिजन सदमे में हैं। जिस घर में बेटी की शादी की शहनाई गूंज रही थी, वहां आज मातम छाया हुआ है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे यू-टयूब चैलन को सबसक्राइब करने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

you're currently offline