टोक्यो, सीएनए। जी, हां आप ने सही पढ़ा जापान की राजधानी टोक्यो में जोरदार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। इसकी तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई है। टोक्यो में शाम छह बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया।
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप (Earthquake) का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप (Earthquake) के तुरंत बाद मियागी प्रान्त के लिए सूनामी की चेतावना जारी की है।
हालांकि 90 मिनट के बाद चेतावनी वापस ले ली गई। जापान के NHK टीवी ने कहा है कि सुनामी पहले से ही मियागी तट के कुछ हिस्सों में पहुंच गई होगी। वहां के अधिकारियों ने कहा कि नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।